जनदर्शन में सुनी गई नागरिकों की समस्याएं, मिले 61 आवेदन

गरियाबंद। कलेक्टर  बी.एस. उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। आज जनदर्शन में 61 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

 जनदर्शन में ग्राम बरोण्डा की तारिणी बाई एवं ग्राम सहसपुर की तीजबाई ने श्रम कार्ड योजना का लाभ दिलाने, ग्राम चिचिया के किर्तिराम ने वन अधिकारी पट्टा, तिलोराम ने काबिज भूमि का पट्टा, ग्राम पंचायत के धूमा के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन अंतर्गत घरेलु कनेक्शन चालू कराने, ग्राम सिंधौरी की अमोलिया बाई ने प्रधानमंत्री आवास की द्वितीय किश्त दिलाने, ग्राम सुरसाबांधा की सुनिता देवी टांडिया ने प्राकृतिक आपदा के तहत आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने, ग्राम चौबेबांधा की कलाबाई ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की राशि दिलाने, मैनपुर क्षेत्र के गोंड़ समाज ने ध्रुव गोंड सामुदायिक भवन में आहाता निर्माण कराने, ग्राम चरभट्ठी के छन्नुराम साहू ने भूमि सीमांकन कराने, ग्राम मैनपुरकला के होमेश्वर नेताम ने शौचालय निर्माण, वन अधिकार पट्टा प्रदान करने, ग्राम खरीपथरा के मुरहा माली ने राजस्व रिकार्ड में त्रुटि सुधार, ग्राम खैरझिटी के लक्ष्मण वर्मा व खेमूराम ने स्वामित्व योजना का लाभ दिलाने तथा ग्राम सिंधौरी की हीराबाई ने आधार कार्ड संबंधी समस्या का समाधान सहित अन्य आवेदन प्रस्तुत किये है। इस पर कलेक्टर श्री उइके ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *