बंगाल में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प 

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में अगले माह पंचायत चुनाव होने हैं, लेकिन इसके बावजूद बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बंगाल में फिर बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना हुई है। मामला साहेबगंज के बीडीओ कार्यालय का है। जहां बीडीओ कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मैंने राज्यपाल को हिंसा के बारे में सब कुछ बता दिया है, उन्होंने हमें बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को रोकने के लिए सभी सक्रिय और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने हमसे कहा कि सारे इंतजाम किए जाएंगे।
पंचायत चुनावों को लेकर टीएमसी नेताओं के साथ सीएम ममता बनर्जी की आगामी बैठक पर पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष मजूमदार ने कहा कि उनकी योजना इस बारे में चल रही है कि दूसरों को अपना नामांकन वापस लेने और वोट लूटने की योजना कैसे बनाई जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *