मध्य प्रदेश बादल छाने से दिन के तापमान में गिरावट, रात का पारा बढ़ा

 भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। हवाओं का रुख भी पूर्वी बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने के कारण आंशिक बादल छाने लगे हैं। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट होने लगी है, लेकिन रात का तापमान बढ़ने लगा है। इस तरह की स्थिति अभी तीन दिनों तक बनी रह सकती है।

उसके बाद न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। उधर, मंगलवार को रात का सबसे कम आठ डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। चार शहरों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। दिन का सबसे अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर, नर्मदापुरम एवं रीवा में सुबह के समय न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *