Chandrayaan-3 की सफल लैंडिग पर CM बघेल ने दी बधाई….

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है।

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना भारत

भारत ने आज चंद्रयान की सफल लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया। हर कोई उन रोमांचकारी पलों का गवाह बना जब चंद्रयान तीन चंद्रमा की सतह पर उतरा। चंद्रयान 3 की लैंडिंग का समय शाम 6.04 बजे निर्धारित किया गया था, पूरा देश इस मौके को टकटकी लगाए निहार रहा था। लैंडिंग के सफल होते ही हर देशवासी के मुख से भारत माता की जय के जयकारे लगे। इस मिशन की सफलता के साथ ही भारत पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *