रायपुर में आर्य समाज के महासम्मेलन में शामिल होंगे सीएम बघेल…..

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो जुलाई को रायपुर एवं पाटन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री राजधानी में दो जुलाई को सुबह 11.10 बजे से शहीद स्मारक भवन में आर्य समाज के प्रांतीय महासम्मेलन एवं ज्ञान ज्योति पर्व कार्यक्रम में तथा दोपहर 12.10 बजे से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के टिकरापारा स्थित भामाशाह साहू छात्रावास परिसर में नवनिर्मित अर्जुन सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपरान्ह 3.10 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से वे हेलीकाप्टर से दुर्ग जिले के पाटन जाएंगे और वहां छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पाटन से हेलीकाप्टर से शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *