सीएम भूपेश बघेल ने 72 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का किया लोकार्पण

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेशव्यापी मुलाकात कार्यक्रम के तहत जिले के विकासखण्ड भाटापारा अंतर्गत ग्राम कड़ार पहुंचे। इस दौरान भाटापारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले के 128 करोड़ 54 लाख 34 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें कुल 56 करोड़ 18 लाख़ 97 हजार रूपए के 174 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 72 करोड़ 35 लाख 37 हजार रूपए के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

सीएम ने इसी के साथ जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में जिला पंजीयक एवं मुख्यालय उप पंजीयक कार्यालय बलौदाबाजार के लिए 76.56 लाख, जनपद पंचायत भाटापारा के स्कूल शिक्षा के निर्माण के लिए 10 लाख रूपये, शिक्षा विभाग द्वारा वि.खं. भाटापारा के बोडतरा में शास. हाई स्कुल भवन के निर्माण के लिए 75.23 लाख और खेल मैदान में 5 लाख खर्च करने का ऐलान किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *