सीएम भूपेश बघेल आज दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे

दुर्ग | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर और बिलासपुर संभाग के बाद अब दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री आज दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम भिलाई के जयंती स्टेडियम में होगा।मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और भेंट-मुलाकात में शिरकत करेंगे।मुख्यमंत्री युवाओं के साथ 2 घंटे रहेंग।

इस दौरान मुख्यमंत्री छग के विकास में युवा ऊर्जा के सदुपयोग, विकास की संभावनाओं, नवाचार, युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीति, योजनाओं और उनके  क्रियान्वयन तथा उपलब्धियों पर अपनी बात रखेंगे और साथ ही युवाओं की जिज्ञासाओं और सवालों के जवाब भी देंगे।कार्यक्रम में दुर्ग के अलावा राजनांदगांव, कवर्धा, बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के युवा, महाविद्यालयी छात्र-छात्राएं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा सीएम से अपने मन की बात कहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *