छत्‍तीसगढ़ वासियों को CM साय ने मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं, पुरखौती मुक्तांगन पतंग उत्सव में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्‍तीसगढ़ वासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत बहुत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं। यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। श्री साय ने कहा है कि यह पर्व सभी लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन लेकर आए।

मकर संक्रांति पर पुरखौती मुक्तांगन में भव्य पतंग उत्सव

मकर संक्रांति के अवसर पर पुरखौती मुक्तांगन में भव्य पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। धर्मस्व, संस्कृति एवम पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके लिए राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी पतंगबाजों को आमंत्रित किया गया है।

पतंग महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए दर्शकों और आम नागरिकों के लिए लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत का भी आयोजन किया जाएगा। मंत्री ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन को लेकर अधिकारियों को जरूरी तैयारियां करने कहा है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार हमारी परंपरा के महत्वपूर्ण पर्वों में से है जब सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। इसके उल्लास की अभिव्यक्ति का एक तरीका पतंगबाजी भी होता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *