सीएम शिवराज सिंह चौहान आज झाबुआ में इंजीनियरिंग कालेज का करेंगे लोकार्पण

झाबुआ ।   मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे झाबुआ पहुंचेंगे। यहां नवनिर्मित डा. एपीजे अब्दुल कलाम यूआईटी इंजीनियरिंग कालेज का वे लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही विधानसभा बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेगें। इंजीनियरिंग कालेज पर लोकार्पण की तैयारियां पहले से ही कर ली गई थी। उत्कृष्ट खेल मैदान पर वे विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करेगें। आयोजन को लेकर खेल मैदान पर शुक्रवार को तैयारियां की गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज झाबुआ में इंजीनियरिंग कालेज का करेंगे लोकार्पणसीएम शिवराज सिंह चौहान आज झाबुआ में इंजीनियरिंग कालेज का करेंगे लोकार्पण समय से काफी पहले भाजपा की केंद्रीय समिति ने झाबुआ विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। अब शनिवार को विधानसभा सम्मेलन आयोजित करते हुए सीधे मैदान में उतरने के तैयारी चल पड़ी है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के भी उक्त सम्मेलन में शिरकत करेंगे। हालांकि इस सम्मेलन को डेमेज कंट्रोल करते हुए आंतरिक विरोधियों को संदेश देने की भी रणनीति माना जा रहा है।

साथ ही विपक्षी दलों पर हमला करते हुए क्षेत्र में चुनावी हलचल को बढ़ाने का भी निश्चित तौर पर यह एक बड़ा प्रयास रहेंगा। प्रत्याशी घोषित होने के महज 8 दिन बाद विधानसभा सम्मेलन आयोजित करने का राजनीतिक अर्थ यह निकाला जा रहा है। झाबुआ उस समय से चर्चाओं में आ गया। जब भाजपा ने सबसे पहले घोषित हुई। 39 प्रत्याशियों की सूची में झाबुआ सीट को भी शामिल कर लिया। इससे यह भी साफ हो गया कि झाबुआ को भाजपा ने रेड झोन में लिया है। यहां ज्यादा मेहनत करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में लेंगे भाग

17 अगस्त को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया। फिर यहां की राजनीतिक स्थितियों पर नजर रखी। 8 दिन बीतने के बाद अब सीधे विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से मैदान में उतरने की भाजपा ने तैयारी कर ली है। भाजपा जिला अध्यक्ष भानू भूरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री पहले उत्कृष्ट खेल मैंदान पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। वे दोपहर में उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैंदान पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।

लोकार्पण करेंगे

कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार दोपहर करीब 1 बजे झाबुआ पहुंचेंगे। वे डॉ एपीजे अब्दूल कलाम यूआईटी इंजिनियरिंग कॉलेज का लोकार्पण करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *