सीएम शिवराज ने बुरहानपुर में किया बहनों का पूजन, खाते में डालेंगे राशि

बुरहानपुर ।  सीएम शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों के खातों में राशि देने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने दो बहनों का पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। बुरहानपुर के रेणुका मंडी परिसर में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में लाड़ली बहनों ने सीएम शिवराज स्वागत किया। सीएम प्रदेश की 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1579 करोड़ रुपये डालेंगे।

आचार संहिता से पहले कार्यक्रम

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर के बाद कभी भी अचार संहिता लग सकती है। इसलिए इस माह लाड़ली बहना योजना की राशि छह दिन पहले ही महिलाओं के खाते में डाली जा रही है। कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व मंत्री महापौर माधुरी पटेल, अर्चना चिटनिस सहित अन्य भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *