11 बजे से विभागीय बैठक लेंगे CM विष्णुदेव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गुरुवार का दौरा कार्यक्रम तय है। वे सिविल लाइन स्थित निवास में विभागीय बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे आयोजित महानाट्य ‘जाणता राजा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इधर, दोपहर 1 बजे कलेक्टर गार्डन में किसानों की अहम बैठक बुलाई गई है। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के घटक संगठनों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि भाग लेंगे। भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी।
बैठक में भारत–अमेरिका ट्रेड डील के किसानों पर संभावित प्रभाव और प्रदेश में धान के ₹3286 प्रति क्विंटल अंतर राशि का मुद्दा प्रमुख रहेगा। किसानों के हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
