जीएसटी दरों में कटौती के फायदे बताएंगे सीएम:आज भोपाल के चौक बाजार में व्यापारियों से करेंगे संवाद

आज से जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव आज भोपाल के ‘चौक बाजार में’ नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी के प्रचार अभियान में शामिल होंगे। यहां व्यापारियों से संवाद भी करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर बाद 2:30 बजे भवानी मंदिर, सोमवारा चौक से होगी। जहां व्यापारियों और स्थानीय रहवासियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जीएसटी प्रचार अभियान का स्वागत किया जाएगा।

कर्फ्यू वाली माता के दर्शन करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शारदीय नवरात्र की घट स्थापना अवसर पर कर्फ्यू वाली माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

व्यापारियों और ग्राहकों से करेंगे चर्चा मुख्यमंत्री डॉ. यादव चौक बाजार में पुलिस चौकी से दीपाली साड़ी प्रतिष्ठान तक पैदल भ्रमण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बाजार में खरीददारी करने आए ग्राहकों और व्यापारियों से जीएसटी के बारे में चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव व्यापारियों को जीएसटी रेजोल्यूशन की प्रतियां वितरित करेंगे और व्यापारियों को समझाइश देकर जीएसटी को लेकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे।

खादी के कपडे़ खरीदेंगे सीएम मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रचार अभियान के दौरान स्वदेशी हैंड लूम्स और खादी कपड़े से बने परिधानों की खरीददारी करेंगे। साथ ही विभिन्न भुगतान माध्यमों के बारे में जानकारी देकर आमजन को डिजिटल पेमेंट प्रणाली अपनाने का संदेश भी देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3 बजे मोतीलाल मन्नूलाल धर्मशाला पहुंचेंगे, जहां वे व्यापारिक, वाणिज्यिक एवं सामाजिक संगठनों के करीब 300 प्रतिनिधियों से रूबरू होकर संवाद करेंगे। संवाद के दौरान केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कटौती किए जाने से क्रेता-विक्रेता को होने वाले लाभों की जानकारी दी देंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *