भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 23 छात्रों  को बानवे लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के 23 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 92 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रू. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार, सभी 23 छात्रों को कुल 92 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2023 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की।स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के इन 23 छात्रों में संचिता सिंह, सृष्टि, सौम्य कुमार सिंह, शेफाली सिंह, हर्ष झा, विवेक देब, मनप्रीत सिंह गाँधी, यशवर्धन सिंह भदौरिया, निवेदिता पाण्डेय, ईशान कुमार, वैभव तिवारी, उत्कर्ष त्रिपाठी, रोनित गुप्ता, मोहम्मद असद, आरोलिका शंकर, लोकेश पाण्डेय, शाम्भवी शुक्ला, कुशाग्र गुप्ता, आकृति सिंह, अर्श अली, शताक्षी त्रिपाठी, सुयष श्रीवास्तव एवं रोनित सिंह शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *