इण्टरनेशनल सोशल स्टडीज ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल

लखनऊ ।  सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के मेधावी छात्र हिमांग गुप्ता ने इण्टरनेशनल सोशल स्टडीज ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता सिल्वर जोन फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुई। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में कई देशों केे छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने समसामयिक विषयों, देश-दुनिया की नवीनतम जानकारियां, तार्किक क्षमता एवं मेधात्व का शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। ओलम्पियाड के आयोजकों ने हिमांग की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है, जिसके कारण सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक पुरस्कार अर्जित कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *