रायपुर में तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड, IMD ने जताई बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक रायपुर सहित छ्त्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि रायपुर में हल्‍की ठंड महसूस की जा रही है। रविवार को रात के तापमान में हल्‍की गिरावट देखी जा सकती है। इसके बाद मौसम साफ होगा। हालांकि उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में रात के तापमान में गिरावट आने के बाद मौसम ठंडा बना हुआ है।

रायपुर में तापमान में मामूली गिरावट की संभावना

रविवार को रायपुर में सुबह अच्‍छी धूप खिली हुई है। हालांकि उत्‍तर में चल रही शुष्‍क हवाओं का प्रभाव रायपुर में देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने कहा, रायपुर में मौसम साफ होने के कारण रात के तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। रविवार को रायपुर का न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहेगा।

शनिवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और मौसम भी खुल गया। दोपहर को तेज धूप के चलते ठंडकता थोड़ी कम हो गई है। हालांकि आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों में ठंडकता बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इस वर्ष बीते दस वर्षों में जनवरी में सबसे कम ठंड पड़ी है।

मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 62 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में है। इसके कारण ही नमी की मात्रा बढ़ रही है। पांच, छह व सात फरवरी को मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार है और उसके बाद उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *