भाजपा और कांग्रेस में लगी उपल‎ब्धियों का श्रेय लेने की होड़

नई दिल्ली । देश में इन ‎‎दिनों भाजपा व कांग्रेस में उपल‎‎‎‎ब्धियों पर श्रेय लेने की होड़ लगी हुई है। जहां बुधवार को लोक सभा में महिला आरक्षण से जुड़े बिल- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक होड़ लगी रही वहीं गुरुवार को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़ी उपलब्धियों का श्रेय लेने के लिए भाजपा और कांग्रेस के नेता लोक सभा में एक दूसरे से होड़ करते नजर आएंगे। दरअसल, आज लोक सभा में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़ी उपलब्धियों पर चर्चा होनी है। बुधवार को लोकसभा द्वारा लोकसभा एवं देश की विधान सभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम -2023 (128 वां संविधान संशोधन) को पारित किए जाने की घोषणा हुई। यह घोषणा करने के बाद लोक सभा स्पीकर ने उसी समय सदन में यह जानकारी दे दी थी कि गुरुवार को चंद्रयान-3 की सफलता और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की अन्य उपलब्धियों पर लोक सभा में चर्चा होगी। ज‎हिर सी बात है ‎कि पहले सही की दोनों दल उपल‎‎‎ब्धियों पर अपने अपने दावे करते रहे हैं।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *