कांग्रेस ने की चुनाव अभियान समिति की घोषणा

भोपाल | मध्य प्रदेश विधानसभा के इसी साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही तैयारी में जुट गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की समहति के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की घोषणा कर दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी वर्ग से आने वाले कांतिलाल भूरिया को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। 32 सदस्य समेत समिति में सभी फ्रंटल हेड और विभागों के अध्यक्षों को शामिल किया गया है।

समिति में पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व पीसीसी चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति, केपी सिंह, लक्ष्मण सिंह, बाला बच्चन, तरुण भनोत, ओमकार सिंह मरकाम, विजयलक्ष्मी साधौ, राजेंद्र सिंह, हीना कावरे, लखन सिंह यादव, सुखदेव पांसे, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, रामनिवास रावत, सुरेंद्र चौधरी, आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी, शोभा ओझा, अशोक सिंह, राजीव सिंह के अलावा सभी फंटेल ऑर्गेनाइजेशन और एससी,एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक  विभागों के अध्यक्षों को भी शामिल किया गया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *