कांग्रेस-जिलाध्यक्षों की लिस्ट 4 दिनों में हो सकती है जारी:36 नए चेहरे, 5 पुराने नेताओं की वापसी संभव

रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे समय से इंतजार की जा रही जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट अब जल्द जारी होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, कल यानी 14 नवंबर के बाद कभी भी जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी। बिहार चुनाव के बाद ही यह लिस्ट जारी होगी, और अब कांग्रेस हाईकमान ने संकेत दिए हैं कि पंजाब और उत्तराखंड की तरह छत्तीसगढ़ के नाम भी अगले चार दिनों के अंदर फाइनल कर दिए जाएंगे।

बड़े बदलाव की तैयारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन में इस बार बड़ा फेरबदल भी देखने को मिलेगा। पार्टी के 41 जिलाध्यक्षों (ग्रामीण-शहर मिलाकर) में से केवल 5 पदाधिकारियों को दोबारा मौका मिल सकता है। ये वही हैं जिनकी नियुक्ति करीब छह महीने पहले की गई थी। हालांकि, कई जिलों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, इसलिए उनमें बदलाव तय माना जा रहा है।

बाकी 33 जिलों में नए चेहरे सामने आएंगे। कांग्रेस इस बार ‘परफॉर्मेंस बेस्ड सिस्टम’ अपना रही है, जिसके तहत हर छह महीने में जिलाध्यक्षों के काम की समीक्षा होगी। दुर्ग, पाटन, सरगुजा, अंबिकापुर और बलरामपुर के जिलाध्यक्ष दोबारा बनाए जा सकते हैं।

लागू होगा ‘उदयपुर फॉर्मूला’

कांग्रेस संगठन इस बार ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नीति को सख्ती से लागू करने जा रही है। उदयपुर चिंतन शिविर में तय किए गए इस फॉर्मूले के अनुसार, अब एक नेता को केवल एक ही जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही पार्टी युवाओं, महिलाओं और पिछड़े वर्गों को प्राथमिकता देने की तैयारी में है।

नई जिलाध्यक्षों की लिस्ट के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस का चेहरा बदलने की तैयारी पूरी है,अब बस आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *