मप्र में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की जल्द होगी घोषणा

भोपाल  । मध्यप्रदेश में जल्द ही कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की घोषणा होगी। चुनाव अभियान समिति में करीब 20 सदस्य होंगे। चुनाव अभियान समिति की लिस्ट पर आलाकमान ने अंतिम मुहर लगा दी है। पीसीसी चीफ समेत कई पूर्व मंत्रियों को जगह मिलेगी।
प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं को चुनाव अभियान समिति में जगह मिलेगी। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह, सुरेश पचौरी, विवेक तन्खा समिति में शामिल होंगे। इसके अलावा पूर्व मंत्रियों को भी जगह मिलेगी। इसमें तरुण भनोट, सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, सुखदेव पांसे, लाखन सिंह यादव, ओमकार सिंह मरकाम शामिल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *