कांग्रेस नेता का दावा, कुछ और दल इं‎डिया गठबंधन में शा‎मिल होंगे 

नई दिल्ली । कांग्रेस ने दावा ‎किया है ‎कि अभी कुछ और दल इं‎डिया गठबंधन में शा‎मिल होने वाले हैं। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने  बड़ा दावा करते हुए कहा ‎कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में हिस्सा लेने वाले 38 दलों में से चार से पांच दल ‘इंडिया गठबंधन से संपर्क में हैं और उनमें से कुछ आने वाले दिनों में विपक्षी गुट में शामिल होंगे। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा ‎कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित राजग की बैठक में हिस्सा लेने वाले 38 दलों में से कम से कम 4 से 5 राजनीतिक दल ‘इंडिया गठबंधन के संपर्क में हैं। उनमें से कुछ के बहुत जल्द विपक्षी गुट में शामिल होने की उम्मीद है, जबकि कुछ (2024) चुनावों से पहले शामिल होंगे। बता दें ‎कि राजग की बैठक पिछले महीने दिल्ली में हुई थी और इसमें कम से कम 38 दलों ने हिस्सा लिया था। शर्मा ने कहा ‎कि देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, यह महत्वपूर्ण नहीं है कि नेतृत्व कौन करेगा, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि हम सब मिलकर, एक मजबूत ताकत के रूप में, इस अहंकारी सरकार को कैसे हटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में कोई भी नेतृत्व कर सकता है लेकिन कांग्रेस देश में सभी को एकजुट करने के लिए सभी राज्यों में मजबूत ताकत के रूप में काम करेगी। 
इस दौरान शर्मा ने कहा ‎कि वर्ष 2024 भारत का है। क्यों‎कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल की कैग रिपोर्ट और एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) तथा स्वास्थ्य एवं बीमा क्षेत्रों में सामने आए भ्रष्टाचार की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच नहीं करवाने के पीछे का राज कौन नहीं जानता। राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर शर्मा ने कहा कि इस लोकसभा क्षेत्र से पारंपरिक रूप से गांधी परिवार चुनाव लड़ता रहा है और स्थानीय लोगों के उनके साथ परिवारिक संबंध हैं। अमेठी के लोग भी हमेशा चाहते हैं कि गांधी परिवार का कोई व्यक्ति वहां से चुनाव लड़े, इस‎लिए राहुल वहां से चुनाव लड़ सकते हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *