कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने वीडियो जारी कर कथा वाचकों से मांगी माफी

देवास ।  पूर्व मंत्री और वर्तमान में सोनकच्छ के कांग्रेस विधायक सज्जनसिंह वर्मा ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है। वर्मा ने कुछ दिन पहले भागवत कथा के मंच से ग्राम जिरवाय में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इस मामले में भागवताचार्य रामकृष्ण उपाध्याय ने कभी सोनकच्छ विधानसभा में कथा नहीं करने का प्रण ले लिया था। साथ ही उन्होंने वीडियो जारी कर सज्जनसिंह वर्मा से सार्वजनिक क्षमा मांगने को कहा था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *