कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडगे, प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ कुछ ही देर में शहपुरा पहुंचे

डिंडौरी ।   कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडगे, प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ कुछ ही देर में शहपुरा पहुंचे। जनपद मुख्यालय शहपुरा में उनका आगमन हो रहा है। बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश प्रभारी रणजीत सुरजेवाला साथ हैं। पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आगमन पर तैयारियां जोर शोर से की गई हैं। जनपद मुख्यालय के मैदान में चुनावी सभा के बाद दोपहर दो बजे वे रवाना हो जाएंगे। पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर तैयारियां जोर शोर से की गई हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। बताया गया कि तीनों नेता हेलीकॉप्टर से शहपुरा पहुंचेंगे। यहां स्टेडियम मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

शहपुरा जनपद मुख्यालय के मैदान में चुनावी सभा

शहपुरा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडगे, प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ का आज शनिवार को जनपद मुख्यालय शहपुरा आगमन हो रहा है। बताया गया कि प्रदेश प्रभारी रणजीत सुरजेवाला दोपहर 12.45 बजे शहपुरा पहुंचेंगे। जनपद मुख्यालय के मैदान में चुनावी सभा के बाद दोपहर दो बजे वे रवाना हो जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *