कांग्रेस को आज लगेगा बड़ा झटका, कई दिग्गज नेता होंगे भाजपा में शामिल

 भोपाल ।   लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से बीजेपी में नेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में भाजपा कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका देने जा रही है। आज बड़ी संख्या में कांग्रेस के दिग्गज नेता भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसमें पूर्व मंत्री और खातेगांव से कांग्रेस प्रत्याशी रहे दीपक जोशी की घर वापसी होगी। चर्चा है की दीपक जोशी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में फिर से शामिल होंगे। दीपक जोशी भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे है। वहीं, सागर में कांग्रेस के दिग्गज नेता अरुणोदय चौबे भी भाजपा में शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस नेता शिवदयाल बागरी भी भाजपा का हाथ थामेंगे।

सागर की खुरई सीट से विधायक रहे अरुणोदय चौबे

बता दें कि अरुणोदय चौबे सागर जिले की खुरई सीट से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। विधानसभा चुनाव में खुरई सीट से मुख्य दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने चुनाव के कुछ महीने पहले ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस ने उन्हें खुरई में रक्षा राजपूत को प्रत्याशी बनाया था। इस लोकसभा चुनाव में अरुणोदय सागर सीट से कांग्रेस के मजबूत दावेदार माने जा रहे थे, हालांकि उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी उम्मीदवारी से कदम पीछे खींच लिए थे।

इससे पहले सुरेश पचौरी हुए थे भाजपा में शामिल

इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी अपने कई समर्थको के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे. वहीं, इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया था. इस पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उन पर नेहरू-गांधी परिवार को धोखा देने का आरोप लगाया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *