कांग्रेसी कार्यकर्ता को भाजपाइयों ने पीटा, रिपोर्ट नही लिखने का आरोप

बिलासपुर। जिले के बेलगहना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमे कांग्रेसी कार्यकर्ता ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, बेलगहना के डोलमहुआ गांव में रहने वाले कमल दास का कहना है की बर्तन को लेकर 18 अक्टूबर को लेखन सिंह यादव, सुरेश तिवारी, संदीप कोरी, राजेंद्र कोरी, समेत अन्य लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जिसकी शिकायत उसने बेलगहना चौकी में जाकर करनी चाही पर इतने दिन बीत जाने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई,कमल दास का कहना की उसके साथ मारपीट करने वालों से पुलिस मिलीभगत कर शिकायत नहीं ले रही है। उसका यह भी कहना है की पुलिस इस मामले को दबाना चहती है,जिसके चलते वो अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है, और शुक्रवार को बिलासपुर पहुंच एसपी और आइजी से न्याय की गुहार लगाने आया है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *