तेलंगाना में घर-घर परचा बांट रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

हैदराबाद । कांग्रेस कार्य समिति की बैठक समाप्त होने के बाद, तेलंगाना में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर पर्ची बांट रहे हैं। सरकार के खिलाफ हल्ला बोल अभियान शुरू कर दिया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के ऊपर कई आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही जो 6 गारंटी कांग्रेस ने दी है। उनको मतदाताओं तक परचों के माध्यम से बांट रहे हैं।
 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वरिष्ठ नेता भी एक दिन का जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं के साथ कर रहे हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है, कि इसका अच्छा असर मतदाताओं के बीच मे पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस बार जीत को लेकर बहुत उत्साहित हैं। तेलंगाना की फिजा बदली बदली सी दिख रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *