कांग्रेस की ‘‘यूपी जोडो यात्रा’’ को मिला नैतिक पार्टी का समर्थन- अजय राय

लखनऊ । ‘‘यूपी जोडो यात्रा’’ के समर्थन में बुधवार को नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र भूषण पाण्डेय ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष ‘साथी पार्टी’ के रूप में जुड़कर 2024 लोकसभा चुनाव में कन्धे से कन्धा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. हिलाल अहमद नकवी ने बताया कि ‘‘यूपी जोडो यात्रा’’ आगामी 20 दिसंबर से प्रदेश के जनपद सहारनपुर से आरंभ हो रही है। 16 दिसंबर से खरमास के लागू होने के कारण यात्रा की औपचारिक शुरुआत 15 दिसंबर 2023 से महादेव की नगरी ‘‘काशी’’ से ‘‘बाबा विश्वनाथ’’ का दर्शन कर संकल्प के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय यात्रा का सांकेतिक शुभारम्भ करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि यह यात्रा 20 दिसंबर को सहारनपुर से आरंभ होकर मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, होते हुए जनपद सीतापुर पहुंचेगी। इस प्रकार यह यात्रा प्रदेश के 10 जनपदों से होकर गुजरेगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस यात्रा के दौरान कई नुक्कड़ सभाएं की जायंेगी तथा जन सम्पर्क भी किया जायेगा। यात्रा में किसानों, युवाओं, कारीगरों, बेरोजगारों तथा महिलाओं से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं को सुना जायेगा तथा घोषण पत्र में उनकी आवाज को स्थान दिया जायेग। भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों एवं जीएसटी को गलत तरीके से लागू करने के कारण छोटे एवं मंझोले व्यापारियों के कारोबार लगभग सामप्त हो गये हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *