एक महीने बाद संविदा कर्मियों की हड़ताल खत्म

बीजापुर | 3 जुलाई से नियमितीकरण की मांग को लेकर एक महीने से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे सर्व विभाग संविदा कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन वापस ले लिया हैं। साथ ही सीएम के आश्वासन के बाद बीजापुर के 211 बर्खास्त संविदा कर्मचारी बीजापुर विधायक से मिलने के वाद  प्रांतीय टीम के नेतृत्व में संभवत गुरुवार को ज्वाइनिंग कर लेंगे।

बता दे कि एक महीने से चल रही संविदाकर्मियों की हड़ताल बुधवार को स्थगित कर दी गई हैं। संगठन के पदाधिकरियों ने बुधवार की रात सीएम भूपेश बघेल से मिलकर इसका ऐलान कर दिया हैं। साथ ही बीजापुर के 211 नेशनल हेल्थ मिशन के बर्खास्त कर्मियों के बहाली का आश्वासन भी सीएम ने दिए हैं। सीएम ने प्रांतीय टीम से बीजापुर विधायक से मिलने को कहा है। सम्भवतः गुरुवार को बर्खास्त कर्मियों की ज्वाइनिंग प्रांतीय टीम की मौजूदगी में हो जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *