पिछोर विधायक के विवादित बोल, कहा– बुढ़ापे में शादी कर लेते हैं तो पत्नी पति के सामने दूसरे मर्द बुलाती है

शिवपुरी ।  पिछोर के कांग्रेस विधायक केपी सिंह का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें वे महिलाओं को लेकर विवादित बयान देते हुए सुनाई दे रहे हैं। केपी सिंह उम्रदराज लोगों द्वारा कम उम्र की लड़कियों से शादी करने के बारे में बोल रहे हैं कि शुरू में तो मजा आता है नई बहू आ गई, लेकिन जैसे ही आगे उस बहू के लक्षण होते हैं कि अपना बगल में पड़ा है और दूसरे आ रहे हैं। अब न रोक पा रहे और न कुछ कह पा रहे क्योंकि खुद की बस की है नहीं कुछ। ऐसे कई लोग देखे हैं मैने। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछोर विधायक कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं और पिछले कई बार से लगातार विधायक बनते आ रहे हैं। अक्सर ही उनके इस तरह के बायान इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *