नहीं थम रहा कोरोना, 24 घंटे में मिले 397 मरीज

रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में लगातार कोरोना बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 397 कोरोना मरीज मिले हैं। कल 5296 सैम्पलों की जांच हुई, जिसमें 397 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बालोद जिले में दो और कोंडागांव में एक मरीज की मौत हुई है। आज 584 लोग ठीक हुए हैं।सबसे ज्यादा बलौदाबाजार में 66 मरीज मिले हैं। इसके अलावा रायपुर में 37, दुर्ग में 21, राजनांदगांव में 23, बालोद में 15, बेमेतरा में 15, कबीरधाम में 5, धमतरी में 20, 36, महासमुंद में 8, बिलासपुर में 33, सरगुजा में 29, कांकेर में 21, बीजापुर में 8 संक्रमित मिले हैं।  

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *