छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, सामने आए 27 नए मामले….

छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े में काफी गिरावट दर्ज की गई है। बीते कुछ दिनों से कोरोना की बहुत कम मरीज सामने आ रहे है। छत्तीसगढ़ मे पिछले 24 घंटे में 27 नए कोरोना मामले सामने आए है। वहीं, 1915 सैंपलों की जांच की गई है। इस दौरान औसत पॉजिटिविटी दर 1.41 प्रतिशत रही।

सबसे ज्यादा आठ नए मामले दुर्ग से सामने आए हैं, इसके अलावा रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेशभर से 58 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। आज नए मरीज मिलने के बाद प्रदेश में सक्रीय कोरोना संक्रमितों की तादाद घटकर 156 रह गई हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *