अवैध निर्माण पर निगम का चला बुल्डोजर अतिक्रमण दस्ता और कब्जाधारियों के बीच में हुई नोकझोंक…

बिलासपुर- अवैध अतिक्रमण और निर्माण कार्य पर शासन की कार्रवाई लगातार जारी है।आज मंगला में अतिक्रमण और अवैध रूप से बने हुए मकान को तोड़ने नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की है।
निगम अमला मंगला बस्ती पहुंचा जहां अतिक्रमणकारियो और कब्जाधारियों के बीच निगम की टीम के बीच झूमा झटकी हुई है।
स्थिति काफी बिगड़ गई।जहा मारपीट की स्थिति बनने के बाद पुलिस और निगम प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभाला लिया। उसके बाद कई अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला।
मंगल बस्ती में रोड चौड़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पहले से ही इन अतिक्रमण धारियों को नोटिस जारी किया गया था।
जिसके बाद आज नगर निगम की टीम ने सभी अवैध निर्माण को तोड़ा दिया है। आपको बता दें कलेक्टर के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई जारी है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *