पिच से कवर हटाए गए,टीम इंडिया के ओपनर्स नाबाद 4.2 ओवर में स्कोर 15/0

भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे एशिया कप-2023 का तीसरा मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में बारिश रुक चुकी है। पिच से कवर हटा दिए गए हैं। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। टीम ने 4.2 ओवर में बिना नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 11 और शुभमन गिल 0 पर नाबाद हैं।

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, 3 पेसर्स, 2 स्पिनर्स के साथ उतरे

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 3 पेसर्स, 2 स्पिनर्स के साथ उतरने का फैसला लिया है। टीम में मोहम्मद शमी की जगह शार्दूल ठाकुर को मौका मिला है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ।

4 साल बाद वनडे में आमने-सामने दोनों टीमें

पाकिस्तान की टीम अपने पहले मैच में नेपाल को हरा चुकी है, जबकि यह भारतीय टीम का पहला मुकाबला है। दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में 4 साल के बाद खेल रही हैं। इनकी आखिरी भिड़ंत 2019 वर्ल्ड कप में हुई थी।

गर्मजोशी से मिले भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटर्स:विराट ने शाहीन, रऊफ और शादाब से हाथ मिलाया, गले भी लगाया; बाबर से मिले रोहित; मैच आज एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों के खुशनुमा लम्हे सामने आए हैं। महामुकाबलें से पहले कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में गर्मजोशी से मिलते नजर आए। इनमें कप्तान रोहित शर्मा के साथ अनुभवी बैटर विराट कोहली और मोहम्मद सिराज शामिल रहे।  भारत V/S पाकिस्तान फेसऑफ:टीम इंडिया के 7 खिलाड़ियों के पास पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी से ज्यादा अनुभव, हमारे 4 बैटर स्ट्राइक रेट में आगे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *