रायगढ़ में अवैध कबाड़ परिवहन पर कार्रवाई:13 टन स्क्रैप जब्त, प्लांट में खफाने की थी तैयारी, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने प्लांट में खपाने के लिए ले जाए जा रहे 13 टन कबाड़ को पकड़ा और ट्रक जब्त किया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि तमनार चैक की ओर एक ट्रक में कबाड़ लोड किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने तमनार चैक पर जांच शुरू की। वाहनों को रोककर जांच शुरू की, तभी एक संदिग्ध ट्रक देखा गया और घेराबंदी कर उसे रोका गया।

ट्रक ड्राइवर ने पूछताछ में अपना नाम रमेश यादव (40) निवासी आजमगढ़ बताया। जांच में ट्रक में काफी मात्रा में लोहे और टीना का कबाड़ पाया गया। पूछताछ में ड्राइवर ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पुलिस ने स्क्रैप से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कागजात नहीं दिखा सका।

संदेह के आधार पर पुलिस ने लगभग 2 लाख 87 हजार 700 रुपए के 13 टन 700 किलो स्क्रैप और 10 लाख रुपए कीमत के ट्रक को जब्त कर लिया। अवैध कबाड़ से लोड वाहन को थाना लाया गया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

दो माह में 12 से अधिक भारी वाहनों को पुलिस ने पकड़ा

पूंजीपथरा क्षेत्र में कबाड़ उद्योगों में चोरी-छिपे खफाया जाता है। पिछले दो माह में 12 से अधिक भारी वाहनों को पुलिस ने पकड़ा, जिनमें अवैध रूप से स्क्रैप लोड था। हाल ही में तीन थाना क्षेत्रों में 75.62 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया गया, जिसकी कुल कीमत करीब 23 लाख 69 हजार 100 रुपए आंकी गई।

SSP बोले- सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए और सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *