प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील

अमेठी । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को अमेठी जिले के जायस कस्बे में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण के प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका ने अमेठी लोकसभा के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। खुले वाहन में प्रियंका सड़कों पर निकली, जिन्हें देखने के लिये लोग सड़कों के किनारे और छतों पर खड़े थे।
जायस कस्बे में बस स्टॉप के पास बक्शी कांपलेक्स से निकाले गये रोड शो में किशोरी लाल शर्मा भी थे। रोड शो को लेकिर युवाओं और महिलाओं में ज्यादा उत्साह देखा गया। रोड शो के बाद कांग्रेस महासचिव का काफिला नहर कोठी इग्रुवा के लिये रवाना हो गया। गौरतलब है कि शनिवार को शाम चुनाव प्रचार थम गया। पांचवें चरण के लिये मतदान 20 मई को होगा। जायस कस्बे में प्रियंका का रोड शो दोपहर बाद करीब ढाई बजे शुरू होकर, जो करीब चार बजे तक नौगजी चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। रोड शो के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा था। सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। रोड शो में प्रियंका के बिना कुछ कहे ही जनता के अपार समर्थन से सबका मन गदगद हो उठा था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *