फिर मंडराया सुनामी का खतरा, जापान में भूकंप के तेज झटके आए

टोक्यो । एक बार ‎‎फिर जापान में सुनामी का खतरा मंडराने लगा है। यहां पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता ‎रिएक्टर पर 6.6 बताई जा रही है। इसके बाद जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी को लेकर भी चेतावनी जारी कर दी है। जापान ने देश के पूर्वी तट पर इज़ू प्रायद्वीप के द्वीपों के लिए 1 मीटर की सुनामी की सलाह जारी की। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, सुबह 11 बजे तोरीशिमा द्वीप के पास आए भूकंप के बाद यह चेतावनी दी गई, जिसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.6 थी। भूकंप का केंद्र टोक्यो से लगभग 550 किलोमीटर (340 मील) दक्षिण में प्रशांत महासागर में था। गौरतलब है ‎कि धरती पर जापान सबसे अधिक भूकंप प्रभावित इलाकों में से एक माना जाता है। यहां पर 2011 में आए भीषण भूकंप की वजह से सुनामी ने उत्तरी जापान के बड़े हिस्से को नष्ट कर दिया था और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भी इससे भीषम क्षति पहुंची थी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *