दिन का बढ़ा तापमान, लेकिन रात में ठंड से राहत नहीं, जाने मौसम का हाल 

मौसम खुलते ही ठंड बढ़ गई है। दिन और रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। तापमान में गिरावट के साथ ही चलने वाली ठंडी हवाओं ने मौसम को और सर्द बना दिया है। लौटती ठंड ने लोगों को सुबह और रात के समय ठिठुरन से परेशान कर रखा है। हालांकि दिन में खिली धूप से लोगों को बड़ी राहत मिली लेकिन रात में लोग ठंड से बचाव के लिए गरम कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। कहीं-कहीं अलाव भी जला रहे हैं।

आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी में सुबह काल में कोहरा रहने के बाद आकाश मुख्यत: साफ रहने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक आने वाले तीन चार दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम में बदलाव से बढ़ी ठंड

पिछले 10 दिनों तक आसमान पर बादल छाया रहा। इस दौरान कहीं बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। बादल और बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट देखी गई। इसके बाद भी न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा।

दो दिन पहले मौसम खुलने के साथ ही रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

वहीं प्रदेश में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में, जबकि अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में दर्ज किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *