कर्ज नहीं चुकाने वाले दंपत्ति के शव पेड़ पर लटके मिले

मुजफ्फरपुर। जिले के सकरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दंपति का पेड़ से लटकता शव मिला। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच कर रही है। सकरा वाजिद पंचायत के वार्ड 10 निवासी शिवन दास (60) और उनकी पत्नी भुखली देवी (55) ने बीते दिनों एक समूह से लोन लिया था, जिसे वे वापस नहीं कर पा रहे थे। आशंका है कि कर्ज चुकाने के लिए उन पर दवाब बनाया जा रहो हो जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या की हो। ग्रामीणों ने सुबह पीपल के पेड़ से दोनों के शवों को फंदे से लटकता देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि दंपति ने बीते दिनों एक समूह से लोन लिया था, जिसे वे वापस नहीं कर पा रहे थे। इसी को लेकर समूह के लोगों द्वारा उन पर दवाब बनाया जा रहा था। इधर, सकरा थाना के पुलिस सहायक निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *