शहडोल में दो दिन से लापता 6 साल के मासूम का शव कुएं में मिला

मध्यप्रदेश के शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल के मासूम का शव कुएं में मिला। दरअसल, गोरतरा के झिरया टोला का रहने वाला विवेक सिंह पिछले दो दिन से लापता था। मासूम का शव घर के पास ही एक कुएं में मिलने से परिवार शोक में है। 

पुलिस ने बताया कि छह वर्षीय मासूम विवेक घर से दो दिन पहले लापता हुआ था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना की जानकारी परिवार वालों ने पुलिस को दी थी। पुलिस शिकायत के बाद मासूम की तलाश में जुट गई थी। लेकिन दो दिन बाद घर के पास ही विवेक सिंह का कुएं में शव मिला। उसके बाद इस मामले की खबर पुलिस को दी गई है, इस मामले में पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम की मौत के संबंध में जाच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार विवेक घर के पास ही खेल रहा था। खेलते-खेलते ही वह कुएं के पास जा पहुंचा और कुएं में गिर गया। इस वजह से कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *