दो दिनों से लापता युवक की गांव के तालाब में तैरती मिली लाश…

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो दिनों से लापता युवक का शव गांव के तालाब से मिला है। मंगलवार को तालाब में शव तैरता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव की शिनाख्त हो सकी। मामला रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, गोढ़ी गांव निवासी रमेश यादव (42) शनिवार सुबह घर से निकला था, लेकिन शाम को भी नहीं लौटा। परिजनों को लगा कि वह कोरबा चला गया होगा, पर जब रात तक भी नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और गांव में नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करा दी। इस बीच मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव तैरता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 

परिजनों ने बताया कि रमेश की पत्नी और दो बच्चे हैं। वह बोल और सुन नहीं सकता था, लेकिन घर के काम और खेती-बाड़ी में भाइयों का साथ देता था। रमेश के छोटे भाई जयप्रकाश ने बताया कि उसके बड़े भाई की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई है इस बात की जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया तो वह शव देखने के लिए तालाब किनारे पहुंचा था। वहां पर उसने भाई के शव की शिनाख्त की। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *