शास्त्री पुल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस….

प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले हाईवे पर शास्त्री पुल पर बुधवार को एक युवक का शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। युवक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है। हत्या और आत्महत्या को लेकर आशंकाएं जाहिर की जा रही हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बुधवार को सुबह करीब 10 बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि शास्त्री पुल से एक शव रस्सी के सहारे लटक रहा है। इसके बाद दारागंज और झूंसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक का शव रस्सी के सहारे लटक रहा था और रस्सी रेलिंग से बंधी थी। यह अजीबोगरीब घटना को देखकर हर कोई स्तब्ध था।

लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि कोई इस तरह से भी लटककर खुदकुशी कर सकता है, यह संभव नहीं है। लोगों ने हत्या करने के बाद शव को पुल से लटकाने की भी आशंका जताई। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जिस युवक का शव रेलिंग से लटक रहा है उसकी उम्र 30 से 35 के बीच प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर गुलाबी रंग का फुल शर्ट और हरे रंग का जींस है। पैर में चमड़े काजूता भी पड़ा है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *