महागठबंधन में डील पक्की:  राजद-26, कांग्रेस-9 सीटों पर लड़ेगी

पटना।  बिहार में महागठबंधन में शामिल दलों ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद बिहार की 26 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी बिहार में सिर्फ 9 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। वामदलों के खाते में 5 सीटें गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, भाकपा माले 3 सीट और माकपा और भाकपा 1-1 सीट पर उम्मीदवार दे सकेंगे। पटना में राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता में महागठबंधन की सीटों का ऐलान किया गया।
इन सीटों पर लड़ेगी राजद
राजद प्रवक्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि राजद गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका के साथ ही वाल्मीकि नगर सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी और जहानाबाद में भी प्रत्याशी उतारेगी। झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर सीट भी राष्ट्रीय जनता दल के खाते में आई है।
इन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस
किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, पटना साहिब, सासाराम, महाराजगंज।
अन्य दलों के खाते में ये सीटें
भाकपा माले आरा, काराकाट और नालंदा में चुनाव लड़ेंगे, वहीं सीपीआई बेगूसराय और सीपीएम खगडिय़ा सीट पर चुनाव लड़ेगी। विधानसभा उपचुनाव के लिए भाकपा माले को अगिआंव सीट मिली है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *