कंझावला घटना के सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग : आप 

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मुलाकात कर कंझावला की घटना में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कथित तौर पर आरोपियों को बचाने के लिए जिला पुलिस उपायुक्त को बर्खास्त करने की भी मांग की।
कंझावला में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक 13 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। कार में कथित तौर पर सवार पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जबकि पुलिस पर जांच में ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लग रहा है।
विधायकों सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नेतृत्व में ‘आप’ प्रतिनिधिमंडल ने अरोड़ा को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने कथित रूप से आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस उपायुक्त (बाहरी जिला) हरेंद्र के. सिंह को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने उस मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की भी मांग की जिस पर महिला को घसीटा गया था। ज्ञापन में कहा गया है कि आरोपियों के राजनीतिक संबंध हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *