सुकमा में क्रिकेट मैदान पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, युवाओं संग खेला क्रिकेट

सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते देखा तो अपना काफिला रुकवाकर सीधे मैदान में पहुंच गए। वहां उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ियों की गेंदों पर कई आकर्षक शॉट लगाए।

ग्राम पंचायत कोर्रा के आश्रित गांव मुनगा में 7 जून से क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आसपास के गांवों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान उप मुख्यमंत्री ने टूर्नामेंट और खेल गतिविधियों की जानकारी ली।

खिलाड़ियों की खेल के प्रति रुचि देखकर श्री साव ने सभी 16 टीमों को क्रिकेट किट उपलब्ध कराने की घोषणा की। वहीं युवाओं ने खेल मैदान की कमी की समस्या बताई, जिस पर उन्होंने कलेक्टर को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री इन दिनों चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। इस दौरान वे विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं तथा अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी कर रहे हैं। मुनगा गांव का यह दृश्य बस्तर में बदलते माहौल और युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा की झलक माना जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *