महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने बुरहानपुर में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाओं को किया संबोधित

मोदी जी गरीबों के मसीहा बनकर आए हैं, उनका साथ देने भाजपा को जिताएं
यह विधानसभा चुनाव तय करेगा कि मध्यप्रदेश किस दिशा में जाएगा
भाजपा को बुरहानपुर से जिताएं, ताप्ती मेगा रिचार्ज का मार्ग प्रशस्त होगा
कांग्रेस नेताओं को वादे कर भूलने की आदत, उनके झांसे में न आए जनता

बुरहानपुर ।   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के गरीबों के मसीहा बनकर आए हैं। जब से श्री मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं, गरीबों के कल्याण के कार्य होना शुरू हुए हैं। इसके पहले की सरकारें गरीबी हटाने के नाम पर जनता को छलने का कार्य किया है। यह चुनाव सिर्फ मध्यप्रदेश के विधानसभा का चुनाव नहीं है, यह चुनाव दिशा तय करेगा कि मध्यप्रदेश किस ओर जाएगा। मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा का जिताकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का साथ दें। कांग्रेस के नेताओं के झांसे में न आएं, कांग्रेस के नेताओं को वादे भूलने की आदत है। कांग्रेस नेता आए तो उनसे छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किए गए वादों को क्यों पूरा नहीं किया। 2018 में मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले सैकड़ों वादे किए हैं, लेकिन कोई भी वादा नहीं किया। आप बुरहानपुर से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनीस को जिताकर विधानसभा भेजें। मैं और अर्चना ताई मिलकर ताप्ती मेगा रिचार्ज को मूर्त रूप देने का पूरा प्रयास करेंगे। यह बात महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस ने बुरहानपुर से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनीस के समर्थन में शाहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। जनसभा से पहले श्री फडणवीस जनसंकल्प रैली में शामिल हुए।  महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गरीब कल्याण के एजेंडे पर कार्य किया है। कांग्रेस ने 2018 में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। कांग्रेस नेता चुनाव के समय आते हैं और जनता को बरगलाने के लिए तरह-तरह के वादे करते हैं और चुनाव के बाद वादे भूल जाते है। कांग्रेस नेताओं को जनता से किए वादे भूलने की आदत है, लेकिन जनता को याद रखना चाहिए कि कांग्रेस ने उनके लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस नेताओं को सिर्फ अपना घर और परिवार ही नजर आता है। वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर कार्य करते हैं। श्री मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही गरीबों के कल्याण के कार्य शुरू हुए, गरीबों को पक्के मकान और पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकी। आजादी के बाद से ही रोटी, कपड़ा मकान और हर व्यक्ति को छत देने का वादा करने वाली कांगेस ने गरीबों के लिए कोई कार्य नहीं किया। 

स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने भाजपा को वोट दें

फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारी मां है। भाजपा कार्यकर्ता के लिए अपना स्वार्थ नहीं होता। सबसे पहले राष्ट्र, फिर पार्टी को रखता है। ध्यान रखिए बरगलाने वाले बहुत आएंगे, लेकिन बीमारू मध्यप्रदेश से विकसित मध्यप्रदेश बनाने वाली पार्टी भाजपा ही है। अब तो मध्यप्रदेश डबल इंजन की सरकार में दोगुना तेजी से विकास कर रहा है। विकसित मध्यप्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के लिए भाजपा को वोट दें, कमल के फूल पर मतदान करें। प्रदेश को आगे ले जाने वाली पार्टी को वोट दें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने 44 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए हैं। गरीब कल्याण की योजनाएं लागू करके एक करोड़ 36 लाख लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर लाने का कार्य किया है। तीन करोड़ 70 लाख लोगों को आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रूपए तक के मुफ्त इलाज की गारंटी दी है। 65 लाख से अधिक घरों में नल से जल पहुंचाने का कार्य किया है। 82 लाख लोगों को उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन दिए हैं। यह सब योजनाएं डबल इंजन की सरकार होने पर ही लागू हो सकी हैं। इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हाथ और मजबूत कीजिए और मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा उम्मीदवारों को वोट दें। इस अवसर पर सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, महाराष्ट्र्र से सांसद श्री उमेश पाटिल, जिलाध्यक्ष श्री मनोज लदवे, श्री अतुल पटेल, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, नगर पंचायत शाहपुर अध्यक्ष श्रीमती सोनाली तिवारी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *