जनजाति समुदाय के स्वावलंबन के लिए धरती आबा उत्कर्ष शिविर बना सार्थक पहल

मोहला। भारत सरकार केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जनजाति समुदाय के आर्थिक स्वालंबन के लिए निरंतर प्रयासरत है। केंद्र सरकार द्वारा जनजाति समुदाय के विकास, कल्याण और आर्थिक उन्नयन के लिए लगातार अनेक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरुप जनजाति समुदाय के जीवन यापन से लेकर आर्थिक सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही विभिन्न स्तर पर परिवर्तन दिखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर जनजाति समुदाय के लिए ऐतिहासिक परिवर्तन लाने वाला क्षण साबित हो रहा है। जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी जनजाति समुदाय के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने के साथ ही विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरुप जनजाति समुदाय के नागरिकों में हर स्तर पर हर्ष व्याप्त है । 

आज विकासखंड अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहरीकला, विकास खंड मोहला के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोमाटोला एवं ग्राम विकासखंड मानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हारी में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर का आयोजन किया गया। इन स्थानों पर आयोजित शिविरों में विभिन्न योजनाओं से वंचित जनजाति समुदाय के लोगों का चिंतन करने के साथ ही उन्हें योजनाओं के लिए पंजीकृत किया गया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *