क्या अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी शामिल हुई थीं सानिया चंडोक, सारा की पुरानी पोस्ट दे रही गवाही

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता की तरह ही क्रिकेटर हैं। वह गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं जबकि मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल टीम का हिस्सा हैं। अभी क्रिकेट का कोई इवेंट नहीं हो रहा है, इसके बाद भी अर्जुन चर्चा में हैं। इसकी वजह उनका निजी जीवन है। 25 साल के अर्जुन की सगाई हो गई है। मशहूर बिजनेस मैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक तेंदुलकर परिवार की बहू बनने वाली है।

सारा और अर्जुन से पुरानी दोस्ती

अर्जुन तेंदुलकर या सानिया के परिवार की तरफ से सगाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया जा रहा है। खबर आने के बाद से सानिया की कई फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह अर्जुन के साथ ही उनकी बहन सारा के साथ है। सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मार्च 2020 में सानिया के साथ एक फोटो शेयर की थी। इसमें दोनों एक रेस्टोरेंट में बैठे हैं।

अर्जुन के बर्थडे में शामिल हुई थी सानिया

अर्जुन तेंदुलकर ने पिछले साल सितंबर में अपना 25वां बर्थडे मनाया था। तब सारा ने अपने भाई को बधाई दी थी। इस दौरान सारा ने अर्जुन के साथ कई फोटो शेयर कीं। इसमें एक फोटो ऐसी थी जिसमें सारा और अर्जुन के साथ सानिया भी थीं। सारा तेंदुलकर के साथ मुंबई इंडियंस की जर्सी में आईपीएल मैच देखती सानिया चंडोक की फोटोज भी सामने आ रही हैं।

25 साल के अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। वह 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का हिस्सा भी हैं। वहीं सानिया चंडोक मुंबई में अपना बिजनेस चलाती हैं। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उन्होंने 2020 में बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की थी। 2022 में उन्होंने मुंबई में अपना पेट स्पा सैलून मिस्टर पॉज खोला था। यहां पालतू जानवरों की स्किनकेयर और ग्रूमिंग की जाती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *