दिग्विजय ने कहा- दिल्ली दंगों का आरोपी उमर खालिद बेकसूर

फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए साम्प्रदायिक दंगों के आरोपी उमर खालिद को एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बेकसूर बताया है। पूर्व सीएम ने एक फेसबुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-

QuoteImage

उमर खालिद बेकसूर है। उसके साथ बहुत अन्याय हो रहा है। PhD स्कॉलर है और किसी मापदंड में राष्ट्रद्रोही नहीं है। उसे तत्काल रिहा किया जाना चाहिए।

QuoteImage

दिग्विजय की पोस्ट को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- हमें तो कभी-कभी दिग्विजय सिंह का व्यवहार और आचरण पाकिस्तानी और विदेशियों टाइप का लगता है। जितनी जल्दी हो वे पाकिस्तान में अपना डेरा डालें।

बता दें कि उमर खालिद को 13 सितंबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में है। लंबित मुकदमों के कारण उसे नियमित जमानत नहीं मिली है।

भाजपा विधायक बोले- दिग्विजय को इन्हीं की चिंता दिग्विजय सिंह के पोस्ट पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- दिग्विजय सिंह को इन्हीं लोगों की चिंता है। उन्हें हिंदुस्तान और हिंदुस्तानियों की चिंता कहां है? कभी उमर खालिद की चिंता है, कभी ओसामा के नाम के साथ जी लगाते थे। इन सबकी चिंता है। जितने भी आतंकवादी हैं उन्हें जी लगाकर संबोधित करना और उनकी चिंता करना यही तो दिग्विजय सिंह का मूल उद्देश्य है।

भारत की न्यायपालिका पर जिन दिग्विजय सिंह को भरोसा नहीं है, अब उन दिग्विजय सिंह को कैसे मान लें कि आप मध्य प्रदेश के हैं और भारत के नागरिक हैं। हमें तो कभी-कभी यही संदेह होने लगा है कि दिग्विजय पैदा जरूर भारत में हुए, लेकिन व्यवहार और आचरण पाकिस्तानी और विदेशियों टाइप का लगता है।

उनके मन में आतंकियों के प्रति अगाध श्रृद्धा शर्मा ने कहा- इनके मुंह से जब भी निकलता है तो कभी आतंकवादी के लिए जी निकलता है। एक अफजल गुरु मारा गया, उसे अफजल गुरुजी बोलते थे। कुल मिलाकर दिग्विजय सिंह के मन में आतंकवादियों के प्रति अगाध श्रृद्धा है। भाजपा विधायक ने कहा-

QuoteImage

ऐसे में दिग्विजय सिंह जितनी जल्दी हो पाकिस्तान में अपना डेरा डालें। मैं कांग्रेसी मित्रों से भी अनुरोध करना चाहता हूं कि जब तक दिग्विजय सिंह यहां रहेंगे आपको भी बर्बाद करके ही छोड़ेंगे।



Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *