दिग्विजय सिंह ने ब्राह्मण बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले IAS अधिकारी संतोष वर्मा का किया बचाव

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ब्राह्मण बेटियों के लिए असभ्य बयान देने वाले आइएएस अधिकारी संतोष वर्मा का बचाव किया है।

सोमवार को दिग्विजय सिंह ने भोपाल में कहा कि संतोष वर्मा ने किस संदर्भ में अपनी बात कही है, यह देखा जाना चाहिए। बयान को लेकर उन्होंने अपना स्पष्टीकरण दे दिया हैं। बात यह नहीं है कि उनका बयान क्या है। यह देखा जाना चाहिए कि अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोगों के अंदर यह भावना क्यों पैदा हो रही है। कहीं न कहीं तो कमी है। यह हम में भी हो सकती है।बता दें कि दिग्विजय सिंह ने अपनी पार्टी कांग्रेस के रुख के विरुद्ध संतोष वर्मा का बचाव किया है। वर्मा ने जब यह विवादित बयान दिया था तो मध्य कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इस पर प्रतिक्रिया में कहा था कि राज्य सरकार को कार्रवाई पर निर्णय लेना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि संतोष वर्मा ने भोपाल में विवादित बयान में कहा था कि अरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए, जब तक ब्राह्मण अपनी बेटी का दान न करें या संबंध न बनाएं। इस असभ्य बयान का विरोध किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *