दिग्विजय सिंह का हेलीकाप्टर आगर मालवा जिले में रास्ता भटक गया था

आगर मालवा ।   जिले के ग्राम तनोड़िया में चुनावी सभा को संबोधित करने आए पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का हेलीकाप्टर भटक गया।

हेलीकाप्टर की लैंडिंग बैजनाथ महादेव के पास हुई

इसके बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की सजगता से बमुश्किल हेलीकाप्टर की लैंडिंग बैजनाथ महादेव के पास स्थित हेलीपैड पर हुई।

हेलीकाप्टर से आगर आ रहे थे दिग्विजय सिंह

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री और राज्‍यसभा सदस्‍य दिग्विजय सिंह मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के सिलसिले में एक सभा को संबोधित करने के लिए हेलीकाप्टर से आगर आ रहे थे। उनका हेलीकाप्टर अचानक रास्ता भटक गया और बैजनाथ महादेव की पहाड़ी के पास बने हेलीपैड पर उतरने के बजाय बड़ा तालाब के आगे निकल गया। इस पर हेलीपैड पर मौजूद कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला ने तत्काल दिग्विजय सिंह को फोन लगाया और रास्ता बताया। इसके बाद हेलीकाप्टर की लैंडिंग हुई।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *