यातायात व्यवस्था में सुधार एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

दुर्ग।  जिले में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल भी शामिल हुए।

बैठक में कलेक्टर  सिंह ने जिले में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार विभागीय अधिकारियों को रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बीएसपी के अधिकारियों को उतई बायपास रोड हेतु आवश्यक जमीन संबंधी एनओसी लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराने कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल ने जिले में चिन्हित ग्रे-स्पॉट के संबंध में एएसपी यातायात को संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के संबंध में अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बीएसपी के अधिकारियों को चिन्हित क्षेत्रों में सर्विस लेन निर्माण हेतु जमीने उपलब्ध कराने कहा। एएसपी ने चौक-चौराहों एवं व्यस्तम मार्गों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पर जोर देते हुए विभागीय अधिकारियों को इस हेतु हरसंभव आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।  

बैठक में पूर्व बैठक की पालन प्रतिवेदन की विभागवार समीक्षा की गई, जिसमें अधिकारियों ने पूर्ण कार्य, अद्यतन प्रगति एवं की गई विभागीय कार्यवाही की जानकारी दी। साथ ही जिले की सड़कों में यातायात सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में एएसपी यातायात सुश्री ऋचा मिश्रा, नगर निगम भिलाई के आयुक्त  राजीव पाण्डेय, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर  हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम भिलाई-03  महेश राजपूत, एसडीएम धमधा  सोनल डेविड, आरटीओ  एस.एल. लकड़ा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता  आशीष भट्टाचार्य, तहसीलदार  प्रभुल्ल गुप्ता, डॉ. सी.बी.एस. बंजारे सहित एनएचएआई एवं एनएचआई, पुलिस विभाग और बीएसपी के अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *